
Bharat varta desk:
सीबीआई के वर्तमान निदेशक सुबोध जयसवाल का कार्यकाल 25 मई 2023 को खत्म हो रहा है। लिहाजा भारत सरकार ने नए निदेशक की खोज शुरू कर दी है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई है जिसमें सीबीआई निदेशक के लिए तीन नामों का चयन किया गया। शनिवार शाम हुई बैठक में चुने गए इन तीन नामों को कैबिनेट की नियुक्ति समिति के पास भेजा जाएगा और वहां से एक नाम पर मुहर लगेगी। बैठक में सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी भी मौजूद रहे।
कौन-कौन रेस में
सूत्रों के मुताबिक बैठक में कर्नाटक, दिल्ली और अन्य राज्यों के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों पर चर्चा हुई। इसमें 1986 बैच के आईपीएस कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद इस पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश काडर के आईपीएस सुधीर सक्सेना और यूटी कैडर के ताज हसन भी चर्चा में हैं।
पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली… Read More
Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More