
कुशवाहा महासभा किसान आंदोलन के समर्थन में , आंदोलन का ऐलान
पटना संवाददाता
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का समर्थन करेगी. अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा कि सगंठन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि किसान आंदोलन का जोरदार समर्थन करेंगे. मैंने कहा कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले. किसानों के समर्थन में कुशवाहा महासभा चरणबद्ध आंदोलन करेगी.महासभा यह मांग करती है कि मंडी सिस्टम उसी तरह चलती रहे जैसे अभी तक चल रही थी. प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार ब्रिटिश हुकूमत से भी ज्यादा जुल्म ढा रही है .2 महीने से किसान जाड़े में आंदोलन पर बैठे हैं मगर केंद्र सरकार को उनसे कोई ममता नहीं है .
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो ने कहा कि जो तीन कृषि कानून पास किए गए हैं उससे किसान मजदूर बनने को बाध्य होंगे .पत्रकार सम्मेलन में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर मेहता, कोषाध्यक्ष चंद्रदीप सिंह, सुबोध, अमन कुशवाहा समेत कई नेता मौजूद रहे.
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More