
पटना: इंडिगो एयरलाइंस के पटना स्टेशन हेड रूपेश सिंह की हत्या का बुधवार को पटना एसएसपी ने उद्भेदन किया। हत्या की वजह रोड रेज की घटना निकली। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ ब्रम्हर्षि समाज के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल रूपेश के परिजनों से मिलने छपरा के संवरी जलालपुर गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री प्रो. रामजतन सिन्हा, पूर्व सांसद अरूण कुमार, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व मंत्री वीणा शाही, पूर्व मंत्री अजीत कुमार, पूर्व विधायक अवनीश सिंह, पूर्व विधायक चोकर बाबा, भाजपा से निष्कासित सुधीर शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल थे।
मुख्यमंत्री के खिलाफ सियासी एकजुटता का संदेश
ब्रम्हर्षि समाज के कई दिग्गज नेताओं का एक साथ दिखना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में एकजुटता का भी सियासी संकेत है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी नेता नीतीश विरोधी माने जाते हैं। पूर्व मंत्री प्रो रामजतन सिन्हा ने चुनाव के दौरान घूम-घूम कर नीतीश हराओ अभियान भी चलाया था। रामजतन सिन्हा इन दिनों मुख्यमंत्री के खिलाफ लगातार मुखर भी हैं। पूर्व सांसद अरुण कुमार सहित अन्य नेता भी नीतीश कुमार के विरोधी माने जाते हैं। ऐसे में इन सभी नेताओं की एकजुटता सियासी गलियारों में चर्चा का विषय भी है।
पुलिस निष्कर्ष से सहमत नहीं
सुधीर शर्मा ने बताया कि आज के पुलिस निष्कर्ष से हमलोग सहमत नहीं हैं। आज का पुलिस का बयान मामले की लीपा-पोती करने वाला है, जो दुखद और हास्यास्पद लगता है। हमलोग राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर सीबीआई जांच की मांग करेंगे। रूपेश के परिवार के लोग भय से सहमे हुए हैं, उनके सुरक्षा की मांग और पत्नी को सरकारी नौकरी और पर्याप्त मुआवजा देने की मांग करते हैं।
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More