Categories: अपराध

22 दिनों के अंदर पाकुड़ में दूसरी बार पकड़े गए 15 ऊंट सहित 9 तस्कर

पाकुड़ से अशोक कुमार शर्मा

झारखंड के पाकुड़ में 15 ऊंट लदे एक ट्रक को मंगलबार की रात में पकड़ा गया है । 22 दिनों के अंदर ऊंट तस्करी की यह दूसरी घटना है जिसमें चालक, सहचालक सहित कुल 9 तस्करों को पकड़ा गया है । पकड़े गये तस्करों ने बताया कि ऊंटों को हरियाणा से ट्क में लोड किया गया था और इसे पाकुड़ होते हुए बांग्लादेश तक पहुंचाने की योजना थी।ऊंट लदे ट्रक के साथ बॉबी कुमार और जयपाल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है जो क्रमश:बागपत व फिरोजाबाद के रहने वाले हैं.।इन लोगों से पूछताछ की जा रही थी कि ऊंट लदे ट्क को रिश्वत के सहारे छुड़वाने के लिए एक कार पर सवार होकर 6 लोग पहुंचे l. पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है। ऊंट लदे ट्रक का नंबर RJ 05 GC 1199 है जिसका निबंधन राजस्थान के भरतपुर जिले के आरटीओ कार्यालय का है। ट्रक के मालिक का नाम रणधीर सिंह हैl

12 जनवरी को पकड़े गए थे 14 ऊंट

. ज्ञात हो कि इससे पहले भी 12 जनवरी की रात को 14 ऊंट लदे एक ट्रक को पाकुड़ के गोकुलपुर स्थित वन विभाग के चेकनाका पर पकड़ा गया है। पकड़े गए सभी ऊंटों को बुधवार को जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्य सचिव को सौंपने की तैयारी है ।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago