पॉलिटिक्स

कल पटना आ रहे हैं लालू यादव


पटना भारत वार्ता संवाददाता:
लंबे अरसे के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बिहार आ रहे हैं। वैसे इसके पहले भी एक दो बार उनके पटना आने की खबर आई मगर ऐसा हुआ नहीं। पिछले दिनों राजद के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने दिल्ली से कहा था कि वह बिहार आना चाहते हैं मगर डॉक्टर उन्हें जाने की अनुमति नहीं देते हैं। लेकिन इस बार डॉक्टरों ने उन्हें बिहार जाने की अनुमति दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स और दूसरे सूत्रों के हवाले कहा जा रहा है कि इस बार उनका आना पक्का है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो वह 24 अक्टूबर यानी कल रविवार को शाम तक हवाई जहाज से पटना आ सकते हैं।
बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद की यह यात्रा बिहार में दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर हो रही है। दोनों सीटों पर राजद की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है क्योंकि कांग्रेस महागठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ रहा है। ऐसे में राजद और उस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अकेले फंस गए हैं।
कांग्रेसी राजद से काफी खफा हैं क्योंकि उनकी शिकायत है कि राजद ने कुशेश्वरस्थान पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला कांग्रेस की सहमति के बिना ले लिया। कांग्रेसी से अपना सीट मानती रही है लेकिन इस बार राजद ने वहां अपना उम्मीदवार खड़ा कर दिया है। ऐसे में राजद और अपने बेटे तेजस्वी यादव का संबल बनने के लिए लालू प्रसाद बिहार आ रहे हैं। लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी तेजस्वी से नाराज चल रहे हैं। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि कुशेश्वरस्थान और तारापुर में लालू चुनाव प्रचार के लिए भी जा सकते हैं। यह सब इस बात पर निर्भर करेगा कि उनका स्वास्थ्य कितना साथ देता है। फिलहाल लालू के पटना आने की खबर से हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि वे 3 साल बाद पटना आ रहे हैं। इसके पहले वे 2018 में पटना आए थे। लालू चारा घोटाले में अभी जमानत पर हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

12 hours ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago