
Bharat varta desk:
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) कार्यालय देर से पहुंची। इस पर डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने उन्हें फटकार लगाई। दरअसल एनसीबी ने लगातार दूसरे दिन अनन्या को पूछताछ के लिये बुलाया था। उन्हें 11 बजे का समय दिया गया था मगर वह 2 बजे पहुंची जब कि कल 2 बजे की जगह शाम 4 बजे पहुंची थी। इसके चलते उनकी पूछताछ पूरी नहीं हो पाई। आज जब वह फिर देर से पहुंची तो जोनल डायरेकटर समीर वानखेडे अनन्या पांडे पर काफी नाराज हुए और कहा कि यह तुम्हारा प्रोडक्शन हाउस नहीं है।
बता दें कि मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में NCB की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है. बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इस केस में जेल की सलाखों के पीछे हैं, और अब ड्रग्स मामले में एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी एनसीबी के रडार पर आ गई हैं।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More