
पटना, भारत वार्ता संवाददाता
उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि मिथिला क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे. इस इलाके में कई तरह के उद्योग धंधे लगाने की तैयारी है. दरभंगा और मधुबनी में उद्योगों के विकास को लेकर मिलने आए मिथिला क्षेत्र के विधायकों को मंत्री ने यह भरोसा दिया.
मंत्री से मिले मिथिला के विधायक
आज उद्योग भवन में मंत्री से मिलने केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, बिस्फी विधायक हरि भूषण ठाकुर, विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर और प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्षा लाजवंती झा उद्योग भवन पहुंचे थे. उन्होंने मिथिला क्षेत्र में इथेनॉल फैक्ट्री, मिथिला हाट की मांग समेत बुनकरों की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया.
मिथिला में ये उद्योग लगेंगे
मिथिला में खासकर दरभंगा के अशोक पेपर मिल के परिसर में 500 किलोलीटर प्रतिदिन क्षमता के (500 KLPD क्षमता) और मधुबनी के लोहाट में 500 किलोलीटर प्रतिदिन क्षमता के (500 KLPD क्षमता) दो इथेनॉल उत्पादन यूनिट्स का आना लगभग तय है.मधुबनी के पंडोल में भी बड़े निवेश का प्रस्ताव है.
हवाई सेवा से उद्योगपतियों की नजर
मंत्री ने बताया कि दरभंगा में एयरपोर्ट बनने से बहुत से उद्योगपतियों की नजर मिथिला क्षेत्र पर पड़ी है जिसका फायदा यहां उद्योग लगाने में मिल रहा है और आगे भी मिलेगा.
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More