
Oplus_131072
Bharat varta Desk
उगते सूरज को अर्घ्य के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन हो गया. छठ घाटों पर देर रात से ही भक्तों की भीड़ देखी गयी. राजधानी पटना के बांस घाट, कच्ची तालाब, पंच शिव मंदिर तालाब, माणिक चंद तालाब समेत अन्य छठ घाटों पर लाखों की संख्या में छठ व्रती सूर्योदय होने के साथ ही भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए तैयार खड़े मिले. पटना समेत भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गया, बेगूसराय, दरभंगा, मोतिहारी, छपरा, गोपालगंज, मधुबनी समेत अन्य जिलों में बने छठ घाटों पर व्रती आधी रात के बाद से ही इकट्ठा हो गए. रात के अंधेरे में छठ घाट दीयों की रोशनी से सज गये. उदीयमान सूर्य यानी उगते हुए सूरज को अर्घ्य देकर छठ व्रती अपने 36 घंटे के निर्जला उपवास को पूरा किया. इसी के साथ झारखंड, उत्तर प्रदेश , मुंबई और नई दिल्ली समेतदश के अन्य हिस्सों में चार दिवसीय छठ पूजा का समापन हो गया. इससे पहले कल शाम में छठ व्रतियों ने डूबते हुए सूरज को अर्घ्य दिया था.
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More