
नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और राहुल गांधी के करीबी आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनके साथ राजेन्द्र हवाना और कांग्रेस प्रवक्ता शशि वालिया ने भाजपा का हाथ थाम लिया है। सूत्रों के मुताबिक, आरपीएन सिंह बीजेपी या उनकी पत्नी के टिकट पर उत्तर प्रदेश चजनव में पडरौना सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं। आरपीएन सिंह कभी राहुल गांधी की टीम का हिस्सा रहे हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस ने उन्हें प्रभारी बनाया था। सियासी गलियारों में अब इस बात की भी चर्चा तेज हो गई है कि आरपीएन सिंगज के बीजेपी में जाने से क्या झारखंड सरकार पर भी असर पड़ सकता है? इस कारण यूपी के साथ झारखंड कांग्रेस में अंदर ही अंदर हलचल है।
आरपीएन सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ज्योतिरादित्य सिंधिया, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह और यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली है। आरपीएन सिंह ने बीजेपी ज्वाइन करते हुए कहा कि जिस पार्टी में रहा अब वो पार्टी वैसी नहीं रही जैसी पहले थी, इसीलिए छोड़ कर आया।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More