बड़ी खबर

आईजी ने सुसाइड किया

Bharat varta Desk

हरियाणा पुलिस के आईजी वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। आईजी वाई पूरन कुमार की कुछ दिन पहले रोहतक के सुनारिया जेल में तैनाती हुई थी। उन्होंने चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित अपनी कोठी में सुसाइड किया है। वाई पूरण कुमार की पत्नी पी अमनीत कुमार विदेश दौरे पर हैं। आईएएस पी अमनीत कुमार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री राव नरवीर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी जापान दौरे पर हैं। 

2001 बैच के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने घर की बेसमेंट में अपने सिर में गोली मारी है। उनकी एक सप्ताह पहले 29 सितंबर को सुनारिया जेल में ट्रांसफर हुआ था। अभी उन्होंने वहां ज्वाइन नहीं किया। 

इससे पहले, रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में एक FIR दर्ज की गई थी, जिसमें उनके गनमैन सुशील कुमार पर एक शराब कारोबारी से रिश्वत मांगने का आरोप था. रोहतक के SP नरेंद्र बिजारणिया के अनुसार, सुशील ने शराब कारोबारी से दो से ढाई लाख रुपए की मंथली रिश्वत मांगी थी।

इससे जुड़ी एक ऑडियो क्लिप मिलने के बाद सुशील को अरेस्ट किया गया। पूछताछ में सुशील ने वाई पूरन कुमार का नाम लिया। रोहतक पुलिस ने मंगलवार शाम को सुशील को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

सूत्रों के अनुसार, पूरन कुमार के सुसाइड की यही वजह मानी जा रही है। पूरन कुमार को 29 सितंबर को सरकार ने रोहतक रेंज के IG पद से हटाते हुए पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (PTC), सुनारिया में IG लगा दिया। पुलिस महकमे में इसे एक तरह की पनिशमेंट ट्रांसफर समझा जा रहा था।

देर शाम को चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, पुलिस को मौके से एक वसीयत और एक फाइनल नोट बरामद हुआ है। इन्हें बाकी सबूतों के साथ जब्त कर लिया गया। वाई पूरन कुमार की पत्नी के 8 अक्टूबर को जापान से लौटने के बाद मेडिकल बोर्ड बनाकर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

इस बीच, पुलिस सूत्रों का कहना है कि मौके से मिले नोट में हरियाणा के एक मौजूदा IPS अफसर और 2 रिटायर्ड IPS अफसरों का नाम है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

1 day ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

2 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

3 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

4 days ago