
Oplus_131072
वर्ष 2027 में संभालेंगी अध्यक्ष का पदभार
Bharat Varta Desk : एम्स पटना के प्लास्टिक सर्जरी विभाग की अध्यक्ष डॉ. वीणा सिंह को चिकित्सा जगत में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। देवघर में 4 और 5 अक्टूबर को आयोजित बिहार-झारखंड प्लास्टिक सर्जरी एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में डॉ. सिंह को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया।
एसोसिएशन के नियमों के अनुसार, वे वर्ष 2027 में अध्यक्ष का पदभार संभालेंगी। यह चयन डॉ. वीणा सिंह के चिकित्सा क्षेत्र में समर्पण, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक योगदान को देखते हुए किया गया है।
डॉ. सिंह इससे पहले इस संगठन में सचिव के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं। वर्तमान में वे राष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
एम्स पटना के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने इस उपलब्धि पर डॉ. वीणा सिंह को बधाई दी है। संस्थान के चिकित्सा समुदाय ने इसे बिहार और झारखंड के लिए गर्व का विषय बताया है। चिकित्सकों का कहना है कि डॉ. वीणा सिंह के नेतृत्व में प्लास्टिक सर्जरी विभाग और भी सशक्त एवं अग्रणी बनेगा।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More