
Oplus_131072
Bharat varta Desk
हरियाणा पुलिस के आईजी वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। आईजी वाई पूरन कुमार की कुछ दिन पहले रोहतक के सुनारिया जेल में तैनाती हुई थी। उन्होंने चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित अपनी कोठी में सुसाइड किया है। वाई पूरण कुमार की पत्नी पी अमनीत कुमार विदेश दौरे पर हैं। आईएएस पी अमनीत कुमार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री राव नरवीर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी जापान दौरे पर हैं।
2001 बैच के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने घर की बेसमेंट में अपने सिर में गोली मारी है। उनकी एक सप्ताह पहले 29 सितंबर को सुनारिया जेल में ट्रांसफर हुआ था। अभी उन्होंने वहां ज्वाइन नहीं किया।
इससे पहले, रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में एक FIR दर्ज की गई थी, जिसमें उनके गनमैन सुशील कुमार पर एक शराब कारोबारी से रिश्वत मांगने का आरोप था. रोहतक के SP नरेंद्र बिजारणिया के अनुसार, सुशील ने शराब कारोबारी से दो से ढाई लाख रुपए की मंथली रिश्वत मांगी थी।
इससे जुड़ी एक ऑडियो क्लिप मिलने के बाद सुशील को अरेस्ट किया गया। पूछताछ में सुशील ने वाई पूरन कुमार का नाम लिया। रोहतक पुलिस ने मंगलवार शाम को सुशील को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
सूत्रों के अनुसार, पूरन कुमार के सुसाइड की यही वजह मानी जा रही है। पूरन कुमार को 29 सितंबर को सरकार ने रोहतक रेंज के IG पद से हटाते हुए पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (PTC), सुनारिया में IG लगा दिया। पुलिस महकमे में इसे एक तरह की पनिशमेंट ट्रांसफर समझा जा रहा था।
देर शाम को चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, पुलिस को मौके से एक वसीयत और एक फाइनल नोट बरामद हुआ है। इन्हें बाकी सबूतों के साथ जब्त कर लिया गया। वाई पूरन कुमार की पत्नी के 8 अक्टूबर को जापान से लौटने के बाद मेडिकल बोर्ड बनाकर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।
इस बीच, पुलिस सूत्रों का कहना है कि मौके से मिले नोट में हरियाणा के एक मौजूदा IPS अफसर और 2 रिटायर्ड IPS अफसरों का नाम है।
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More