पॉलिटिक्स

अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,साथ में खाना खाया, कल प्रधानमंत्री से मिलेंगे


दिल्ली संवाददाता: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने दो दिवसीय दिल्ली दौरे में गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह के घर पहुंचे. वहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे. तीनों ने रात में एक साथ खाना खाया.

लोजपा पर निशाना साधा
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के बाद यहां आना ही था. कल 4 बजे प्रधानमंत्री से भी मिलना है. मुख्यमंत्री ने लोक जनशक्ति पार्टी के संबंध में कहा कि सब लोगों ने चुनाव में देखा है कि क्या किया उन लोगों ने? इस संबंध में अब भारतीय जनता पार्टी को सोचना है. मैं उनको नोटिस नहीं लेता हूं. बंगाल के चुनाव पर उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में हर दल के अलग-अलग स्टैंड होते हैं. इसलिए मैंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को यह जिम्मेदारी सौंप दी है.
चुनाव और सरकार गठन के बाद तीनों नेताओं के इस मिलन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार का गठन हो ही गया है. अब कोई दिक्कत नहीं है. बताया जा रहा है कि तीनों नेताओं ने बिहार में आगे सरकार के कामकाज की रणनीति पर विचार किया. बंगाल चुनाव को लेकर भी बात हुई.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

5 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

7 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago