
पटना, भारत वार्ता संवाददाता: केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज्य मंत्री गिरिराज सिंह का 9 जुलाई से होने वाला बिहार दौरा स्थगित हो गया है। 9 जुलाई से लेकर 13 जुलाई तक पटना और बेगूसराय में उनका कार्यक्रम तय हुआ था। मंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम भी बिहार सरकार को आ गया था। 10 से लेकर 12 जुलाई तक मंत्री के संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के अलावा उनके गृह क्षेत्र लखीसराय और बडहिया में कई कार्यक्रम होने वाले थे। लेकिन शुक्रवार की दोपहर में उनके दौरे के स्थगित होने की सूचना सरकार को आ गई। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रियों को यह निर्देश दिया है कि 15 अगस्त तक वे बिना किसी मजबूत वजह के दिल्ली से बाहर जाने से बचे। सबको मन लगाकर काम करने को कहा गया है।
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More
Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More
पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण में बच्चों… Read More
Bharat Varta Desk : एम्स पटना की बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी… Read More