पॉलिटिक्स

अब वोटिंग से होगा विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव, राजद ने अवध बिहारी चौधरी को बनाया उम्मीदवार

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने एनडीए को कड़ी टक्कर दी। कांटे की टक्कर में एनडीए गठबंधन बहुमत का आंकड़ा छूने में कामयाब रहा और एक बार फिर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन गए हैं। लेकिन अभी भी महागठबंधन और महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव एनडीए और नीतीश कुमार को फ्री हैंड देने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसा इस लिए भी क्योंकि विधानसभा में राजद 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। यही वजह है कि अब राजद ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए अवध बिहारी चौधरी को उतार दिया है। इसकी घोषणा आज तेजस्वी यादव ने की।

25 नवम्बर को नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है। एनडीए की ओर से तमाम अटकलों को खारिज करते हुए लखीसराय से भाजपा के विधायक व पूर्व मंत्री विजय सिन्हा का नाम विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सामने आया है। लेकिन अब महागठबंधन ने राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी कक उम्मीदवार बनाकर यह तय कर दिया कि विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव अब वोटिंग से होगी, इसी आधार पर नए अध्यक्ष का चुनाव होगा।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago