
पटना। बिहार में नए विधान सभा अध्यक्ष को लेकर कुछ दिनों से जारी अटकलों का दौर अब खत्म हो गया है। भाजपा ने एक बार फिर से चौकाने वाला निर्णय लिया है। विधान सभा अध्यक्ष पद के लिए विजय सिन्हा के नाम पर मुहर लगी है। वे लखीसराय से भाजपा के विधायक हैं और पिछली सरकार में श्रम संसाधन मंत्री भी रह चुके हैं। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नंदकिशोर यादव के नाम की चर्चा जोरों पर थी।
सवर्णों को साधने के लिए भाजपा का प्रयोग
ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा ने जातीय समीकरण को साधने के लिए यह निर्णय लिया है। सवर्णों को भाजपा का आधार वोटर माना जाता है। पिछले कुछ समय से पार्टी संगठन एवं मंत्रिमंडल में अपने समाज की भागीदारी कम होता देख सवर्ण समाज मे भीतर ही भीतर नाराजगी बढ़ता जा रहा था। बिहार में जब पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा जाति को साधने के लिए प्रयोग के तौर पर भाजपा ने 2 उपमुख्यमंत्री का नाम सामने लाया था, तो उस समय पार्टी के अंदर भी सवर्ण विधायक इस बात को ले कर नाराज थे कि उपमुख्यमंत्री के पद पर सवर्ण समाज के किसी नेता का नाम क्यों नहीं। बता दें कि भाजपा ने पिछड़ा समाज के लालकिशोर प्रसाद और अतिपिछड़ा समाज के रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री बनाया है। अब भूमिहार जाति के विजय सिन्हा को विधानसभा अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठाकर भाजपा ने नाराज सवर्णों को साधने की कोशिश किया है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More