
पटना। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए महागठबंधन के उम्मीदवार राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी ने आज नामांकन किया। इस मौके पर महागठबंधन विधानमंडल दल के नेता तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा और वाम दलों के विधायक भी मौजूद रहे।
25 नवम्बर को बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष पद का चुनाव होना है। एनडीए ने लखीसराय से भाजपा के विधायक व पूर्व मंत्री विजय सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। महागठबंधन ने अपना उम्मीदवार दे कर मुकाबले को थोड़ा दिलचस्प बना दिया है। अब विधायकों के वोटिंग से विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। वैसे विधायकों की संख्या के अनुसार महागठबंधन के लिए यह राह मुश्किल है। लेकिन तेजस्वी यादव ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए महागठबंधन का उम्मीदवार घोषित कर यह साफ संकेत दिया है कि वह एनडीए और नीतीश कुमार को फ्री हैंड नहीं छोड़ने वाले हैं।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More