बड़ी खबर

अफसर और नेताओं की गाड़ी में बोर्ड लगाने पर झारखंड हाई कोर्ट नाराज

सरकार से पूछा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी क्यों नहीं हटवा रहे नेम प्लेट और पदनाम के बोर्ड

रांची संवाददाता: नेम प्लेट और पदनाम लगी गाड़ियों पर झारखंड हाई कोर्ट ने नाराजगी जताई है. मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन और न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद में शुक्रवार को गजाला परवीन कि लोकहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट से रोक के बाद भी सरकारी और गैर सरकारी गाड़ियों में नेम प्लेट और पदनाम का बोर्ड लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? उन्होंने कहा कि सरकार वीआईपी कल्चर को बढ़ावा दे रही है.
याचिकाकर्ता के वकील ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश में कहा है कि किसी भी वाहन में किसी भी पदनाम और नाम का प्लेट और बोर्ड नहीं लगाया जा सकता, लेकिन झारखंड में नेता, अफसर से लेकर गांव में मुखिया तक और दूसरे सभी सरकारी व गैर सरकारी लोग धड़ल्ले से गाड़ियों में बोर्ड लगाकर घूम रहे हैं लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है.

परिवहन सचिव की दलील से कोर्ट हुआ नाराज
कोर्ट के निर्देश पर आज सुनवाई के दौरान परिवहन सचिव ऑनलाइन हाजिर हुए थे .कोर्ट ने सचिव से पूछा कि आखिर वाहनों से बोर्ड क्यों नहीं हटाए जा रहे हैं। सचिव ने अदालत को बताया कि कोई नियमावली नहीं बनी है, इसलिए बोर्ड नहीं हटाया जा रहा है।
इस पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जब लाल, पीली बत्ती हटाने का निर्देश दिया तो उसे मान लिया गया मगर नेम प्लेट और पदनाम के बोर्ड हटाने के बारे में नियमावली का बहाना बनाया जा रहा है .
6 सप्ताह में नियमावली
इस पर सचिव ने कहा कि छह सप्ताह में नियमावली बना ली जाएगी।
इस पर कोर्ट ने सचिव को नियमावली तैयार कर कार्रवाई करने और उसके बारे में विस्तृत रिपोर्ट शपथ पत्र के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

22 hours ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

1 day ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

3 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

3 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

4 days ago