
Oplus_131072
Bharat varta Desk
गोरखपुर से चिल्लूपार सीट के पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय शंकर तिवारी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को बैंक धोखाधड़ी के गंभीर मामले में गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई देश के कई शहरों में एक साथ हुई तड़के छापेमारी के बाद सामने आई है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।
ईडी ने आज गोरखपुर, लखनऊ, नोएडा और मुंबई समेत देशभर के करीब 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इन छापों के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए, जिनके आधार पर पूर्व विधायक को हिरासत में लिया गया। तिवारी के साथ-साथ उनकी कंपनी गंगोत्री एंटरप्राइजेज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अजीत पांडेय को भी गिरफ्तार किया गया है।
प्रवर्तन निदेशालय कीजांच में सामने आया कि गंगोत्री एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने 1129.44 करोड़ रुपए की बैंक क्रेडिट सुविधा ली थी, जिसे अन्य शेल कंपनियों में डायवर्ट कर दिया गया। यह फ्रॉड कुल 7 बैंकों के कंसोर्टियम को करीब ₹754.24 करोड़ का नुकसान पहुंचा गया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, यह मामला सुनियोजित वित्तीय अनियमितताओं का बड़ा उदाहरण है।
Bharat varta Desk सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में बड़े प्रशासनिक… Read More
Bharat Varta Desk : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना पुस्तक मेला का दीप… Read More
Oplus_131072 Oplus_131072 Oplus_131072 Oplus_131072 Oplus_131072 Oplus_131072 Oplus_131072 Read More
पटना : महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर बिहार पुलिस ने एक बड़ा और… Read More
पटना से वैद्या बुलाई दा, कोयल बिना बगिया ना शोभे राजा सोनपुर : हरिहर क्षेत्र… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदल गया है. अब इसे ‘सेवा तीर्थ’ के… Read More