पॉलिटिक्स

राहुल के कार्यक्रम के पहले सदाकत आश्रम में मारपीट, बेगूसराय से मात्र 24 मिनट में ही निकल गए राहुल गांधी

Bharat varta Desk

सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पटना आगमन पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में भारी बवाल हो गया। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उनसे मिलने की होड़ मच गई, जो आगे चलकर हाथापाई और मारपीट में बदल गई।इस घटना से कांग्रेस की अंदरूनी कलह सामने आ गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सदाकत आश्रम परिसर में राहुल गांधी के आने से पहले ही कार्यकर्ताओं के बीच जातिगत मुद्दों पर चर्चा हो रही थी। इसी बहस के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता रवि रंजन और पूर्व विधायक टुन्ना के बीच पहले बहस हुई, फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। रवि रंजन ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गई है।
राहुल गांधी पटना में ‘नमक सत्याग्रह आंदोलन’ की 95वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यह कार्यक्रम पटना के एसकेएम में आयोजित किया गया, जिसमें अति पिछड़ा और दलित समाज को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में शहीद बुद्धु नोनिया, प्रजापति रामचंद्र जी विद्यार्थी और जगजीवन राम जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के योगदान को याद किया गया। इसका उद्देश्य सामाजिक न्याय, संविधान और वंचित वर्गों की स्थिति पर ध्यान केंद्रित करना था।


बेगूसराय की पदयात्रा में शामिल होकर समय से पहले प्रस्थान कर गए राहुल गांधी

स दौरे से पहले राहुल गांधी ने बेगूसराय में कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको और नौकरी दो’ यात्रा में हिस्सा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने लगभग 1 किलोमीटर तक पदयात्रा की, लेकिन यह कार्यक्रम मात्र 24 मिनट में खत्म हो गया। राहुल गांधी को एक नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करना था लेकिन समय के पहले ही बेगूसराय से पटना के लिए राहुल गांधी प्रस्थान कर गए ।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

6 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago