पॉलिटिक्स

सोनिया गांधी समेत बिहार- यूपी में एनडीए के 10 उम्मीदवारों ने किया नामांकन


Bharat varta desk:
27 फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान से आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. उनके साथ बेटे राहुल गांधी, बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मौजूद रहे.

बिहार में एनडीए के तीन उम्मीदवार

बिहार में एनडीए के तीन उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। नामांकन दाखिल करने वालों में दो बीजेपी और एक जेडीयू नेता शामिल हैं. बीजेपी प्रत्याशी धर्मशीला गुप्ता, भीम सिंह , जनता दल यूनाइटेड के संजय झा के अलावा कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर अखिलेश सिंह ने भी आज अपना नामांकन दाखिल किया. एनडीए प्रत्याशियों के नामांकन के समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे.

यूपी में भाजपा के 7 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया

उत्तर प्रदेश की 7 सीटों पर भाजपा के 7 उम्मीदवारों ने बुधवार को नामांकन किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में नामांकन किया गया. इसमें राज्यसभा उम्मीदवार सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, अमरपाल मौर्य, तेजवीर सिंह, नवीन जैन, साधना सिंह और संगीता बलवंत बिंद शामिल हैं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago