
पटना : बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी की ओर से विधानमंडल में जारी बजट स्वागतयोग्य है। इस बजट से विकसित बिहार की कल्पना साकार होगी। यह कहना है भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता विधान पार्षद डॉ. संजय मयूख का। उन्होंने वित्त मंत्री सम्राट चौधरी को इसके लिए बधाई दी है और कहा कि यह उच्च विकास दर हासिल करने वाला संतुलित बजट है।
विधान पार्षद डॉ. संजय मयूख ने कहा कि बिहार सरकार की ओर पेश किये इस बजट का आर्थिक समीक्षकों ने भी स्वागत किया है। यह बजट बिहार को विकास के रास्ते पर ले जाएगा। इसमें राज्य के सभी वर्गों के लिए समान अवसर पेश किये गये हैं। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आज वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने 2 लाख 78 हजार 726 करोड़ का जो बजट पेश किया है, उसमें आर्थिक विकास के साथ-साथ सामाजिक विकास में कई उपलब्धियां हासिल करने की योजना है।
उन्होंने कहा कि बिहार की लगभग 13 करोड़ आबादी के कल्याण के लिए एनडीए सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार ने इस बजट में न केवल शिक्षा और स्वास्थ्य का ख्याल रखा, बल्कि सामाजिक सुरक्षा को भी अपनी प्रायोरिटी में रखा है। इस बजट से तेज विकास दर पाने में सफलता मिलेगी और इसका सीधा लाभ यहां के लोगों को मिलेगा।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More