बड़ी खबर

शराब का नशा-हवाई जहाज में महिला से दुर्व्यवहार करने पर शंकर मिश्रा की नौकरी गई, अब गिरफ्तार

Bharat varta desk: शराब किसी आदमी को कैसे बर्बाद करती है? यह समाज में आए दिन देखने को मिलता है मगर हाल की चर्चित घटना ने पूरे देश को यह संदेश दिया है। विदेशी कंपनी में ऊंचे पद पर काम करने वाला एक शराबी अपनी करतूतों के चलते पहले अपनी नौकरी गंवाया और अब गिरफ्तार होकर जेल गया।

घटना 26 नवंबर की है जब न्यूयॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में शंकर मिश्रा नामक युवक ने पास बैठी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के ऊपर शराब के नशे में पेशाब कर दी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि घटना के बाद एयरलाइंस कंपनी ने भी उन्हें सहयोग नहीं किया। बताया गया है कि घटना के एक महीने तक एयर लाइंस ने पुलिस को मामले की सूचना तक नहीं दी। उसके बाद बीते दिनों पुलिस को जब इस घटना के बारे में सूचित किया गया तो महिला की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ। इसके बाद यह घटना सोशल मीडिया में छा गई। पुलिस ने आज शंकर मिश्रा को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया। इसके पहले इस घटना के उजागर होने के बाद अमेरिकी कंपनी ने शंकर मिश्रा को वाइस प्रेसिडेंट की नौकरी से बाहर कर दिया था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

9 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

9 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

22 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

3 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

4 days ago