अपराध

मोबाइल चोरी के आरोप में बालक की हत्या, पड़ोसी पर आरोप ,विरोध में सड़क जाम

मोबाइल चोरी के आरोप में बालक की हत्या, विरोध में सड़क जाम

सुपौल संवाददाता

सदर थाना क्षेत्र के बकौर बिजलपुर गांव के वार्ड नं 4 में एक 12 वर्षीय बालक की हत्या कर लाश ठिकाने लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उनके पड़ोसी ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। बताया गया कि तीन-चार दिन पहले गांव के ही पड़ोसी अरविंद चौधरी का मोबाइल चोरी हो गया था। जिसका आरोप उक्त बालक पर आरोपी लगा रहे थे। इस बीच शुक्रवार को अचानक शिवजी चौधरी का 12 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार गायब हो गया। परिजनों ने देर रात तक बालक की खोजबीन की लेकिन कहीं भी बालक का सुराग नहीं मिला। शनिवार की अहले सुबह एक नहर में बालक का शव गड़ा हुआ मिला। लाश मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बालक के शव को परसरमा बकोर पथ पर बकोर चौक के समीप रख सड़क जाम कर दियाऔर विरोध प्रदर्शन करने लगा।

घटना के बाबत मृतक के परिजनों का कहना है कि बालक की हत्या उसके पड़ोसी ने ही किया है और शव को ठिकाने लगा दिया। शनिवार की सुबह जब गांव के ही कुछ लोग खेत जा रहे थे तो नहर किनारे लाश को देख इसकी सूचना परिजनों को दी। आरोप है कि पड़ोसी अरविंद चौधरी ने हत्या कर बालक को पानी में गाड़ दिया था। घटना के बाद परिजनों में मातमी सन्नाटा है। पुलिस ने आरोपी अरविंद चौधरी, रविन्द्र चौधरी और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम, एसडीपीओ, बीडीओ, थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंच आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और उचित मुआवजे का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

33 minutes ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

15 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

15 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

3 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

4 days ago