बड़ी खबर

बीपीएससी पेपर लीक कांड में डीएसपी हिरासत में मगर मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी कब

‍bharat varta desk: बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा के प्रश्न पत्र के लीककांड में विशेष आर्थिक अपराध इकाई ने बीएमपी 14 पटना के डीएसपी रंजीत कुमार रजक को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में डीएसपी की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। वे घोटालेबाजों के नियमित संपर्क में थे।

पेपर लीक से पहले और परीक्षा के दौरान ही नहीं, बल्कि उसके बाद भी वह फोन व अन्य माध्यमों से उनसे जुड़े हुए थे। साक्ष्य मिलने के बाद एसआईटी ने रंजित रजक से पूछताछ कर रही है। अभी तक विशेष आर्थिक अपराध इकाई 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है । इनमें ज्यादातर अधिकारी और कर्मचारी हैं मगर यह कहा जा रहा है कि अभी तक केवल निचले स्तर के लोगों को पकड़कर विशेष आर्थिक अपराध इकाई खानापूरी कर रही है। इस घोटाले में मास्टरमाइंड रहे एक आईएएस अधिकारी को बचाया जा रहा है जो सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के नेताओं का करीबी माना जाता है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों का जलवा, टॉप 10 में 149 छात्र

Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More

14 minutes ago

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

1 day ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

4 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

4 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

5 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

5 days ago