
कलम दवात के साथ होती है चित्रगुप्त महाराज की पूजा
रांची संवाददाता: भारतवर्ष में वैदिक काल से ही चित्रगुप्त जी की पूजा-अर्चना का भाव देखने को मिलता है, पर भारतीय इतिहास के स्वर्णयुग अर्थात् गुप्तकाल से चित्रगुप्त की आराधना व्यापक रूप में होने लगी। उत्तर, दक्षिण, पूरब व पश्चिम भारत में विराजमान चार धामों के समान श्री चित्रगुप्त जी के चार धामों का भी उल्लेख आता है, जिनमें उज्जैन, कांचीपुरम, अयोध्या और पटना का नाम शामिल है। इन स्थानों पर चित्रगुप्त के प्राचीन आराधना स्थल विराजमान हैं। इसके अलावा खजुराहो, प्रयागराज, हैदराबाद, वाराणसी, भोपाल, रीवा, भरमौर, नई दिल्ली, मैहर, गुना, गया, बक्सर, भोपाल, कानपुर, जबलपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, जगन्नाथपुरी, गोरखपुर आदि नगरों में भी चित्रगुप्त मंदिर स्थापित हं। कहीं इनका स्वतंत्र देवालय है, तो कहीं देवी मां, शिवशंकर या सूर्य नारायण के मंदिर में संयुक्त रूप से विराजमान हैं। चित्रगुप्त मुक्ति, भुक्ति, मोक्ष व यश के चतुर्मणि हैं, जिनकी आराधना कभी निष्फल नहीं जाती।
बिहार और झारखंड में यह पर्व काफी महत्वपूर्ण है पटना रांची जमशेदपुर बोकारो भागलपुर आदि शहरों में बहुत ही धूमधाम के साथ आज चित्रगुप्त पूजा का आयोजन हुआ है। कायस्थ्थ समाज के प्रत्येक घरों में आज कलम दवात के साथ चित्रगुप्त भगवान की पूजा की गई ।
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर… Read More
Bharat varta Desk राज्यसभा सांसद आदित्य साहू झारखंड भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। नामांकन दाखिल… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर चल… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिंदी परिषद के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ परिषद के… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘शौर्य यात्रा' का नेतृत्व किया. यह… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने 71 आईपीएस अधिकारियों को बदल दिया है। इनमें डीजी… Read More