
NEWSNLIVE DESK: जोकीहाट से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के नव निर्वाचित विधायक शाहनवाज आलम को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने आरोप लगाया है कि पत्नी, मां और बेटी के साथ गाली-गलौच एवं धक्का-मुक्की की गई है. कहा जा रहा है कि ये घटना जोकीहाट के सिसौना स्थित उनके आवास पर देर रात को हुई. उन्होंने पूर्व सांसद व जोकीहाट से राजद के विधायक प्रत्याशी सरफराज आलम पर धमकी देने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर जोकीहाट विधायक ने थाने में बड़े भाई व पूर्व सांसद सह राजद प्रत्याशी सरफराज आलम सहित 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. इस बीच धमकी दिए जाने की घटना के बाद विधायक के आवास पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिसबल की तैनाती की गई है.
जानकारी के अनुसार वरीय अधिकारियों के द्वारा रात में ही विधायक आवास पर पहुंचकर मामले की जांच की गई.
जोकीहाट विधायक और राजद प्रत्याशी आपस में भाई हैं
जोकीहाट विधायक राजद प्रत्याशी सरफराज आलम के छोटे भाई हैं और चुनाव में सरफराज राजद से तो शाहनवाज AIMIM से चुनाव लड़े थे, जिसमें शाहनवाज जीते थे. दोनों ही सीमांचल के कद्दावर नेता रहे पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वर्गीय तस्लीमुद्दीन के पुत्र हैं.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More