बड़ी खबर

बिल्डरों पर रेरा ने शिकंजा कसा ,300 एजेंसियों को नोटिस


भारत वार्ता संवाददाता
बड़ी संख्या में बिहार के बिल्डर रेरा (रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी ) के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं. नियमों को ताक पर रखकर अपार्टमेंट निर्माण से लेकर उनका संचालन किया जा रहा है. बिल्डरों की मनमानी की स्थिति यह है कि वे लोग अपनी गतिविधियों के बारे में रेरा को बताने के नियमों का भी पालन नहीं करना चाहते हैं. ऐसे तीन सौ से अधिक रियल स्टेट एजेंसी के खिलाफ रेरा ने नोटिस जारी किया है. इन एजेंसियों ने अपने प्रोजेक्ट प्लान और खर्चे के बारे में इस वित्तीय वर्ष के अंत तक की जानकारी रेरा को उपलब्ध नहीं कराई है. उन्हें 31 मार्च तक सारी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश रेरा की ओर से दिया गया था. पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और गया की सैकड़ों कंपनियां इसमें शामिल है. रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी ने इन्हें प्रतिदिन ₹1000 जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

नितिन नवीन और शिवेश कुमार राज्य सभा जाएंगे

Bharat varta Desk बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए… Read More

2 hours ago

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा -कोई सबूत नहीं

Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More

4 days ago

बिहार में अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर निकली बहाली

Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More

6 days ago

पेरू में हवाई हादसा, 15 मरे, झारखंड में एयर एंबुलेंस दुर्घटना में सात की जान गई

Bharat varta Desk ‌‌ पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More

1 week ago

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

1 week ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

1 week ago