
भारत वार्ता संवाददाता:
बिहार के विभिन्न हिस्सों से आग में जलकर मौत होने की लगातार खबरें आ रही है. ताजा मामला समस्तीपुर जिले का है जहां हुई घटना में एक ही परिवार के 3 लोग आग में जिंदा जल गए हैं. घटना कल्याणपुर प्रखंड के रामभद्रपुर पंचायत के छक्कन टोली गांव की है जहां शुक्रवार की रात एक घर मे अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग आसपास के घरों में भी फैल गई.जब तक लोग भागते तब तक तीन लोग आग की चपेट में आ गए. एक ही परिवार के तीन लोगों की जलने से मौत हो गई है. मरने वालों में सोने लाल यादव की पत्नी कौशल्या देवी, बहु संगीता देवी ( 28 वर्ष ) और 5 वर्षीय पोती शामिल है.आग कैसे लगी इसकी छानबीन पुलिस कर रही है. जब आग लगी तो परिवार के सभी लोग एक ही कमरे में सोए हुए थे.
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More