
पटना- रविवार को बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने समय से पहले प्रवचन समाप्त कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने स्पष्ट कहा कि सोमवार को प्रस्तावित दिव्य दरबार और पर्ची निकालने का कार्यक्रम रद्द हो सकता है। आशंका की वजह भी उन्होंने बताई।
बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कार्यक्रम में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रविवार के कार्यक्रम को 15 मिनट पहले 6:45 बजे समाप्त करने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि भगवान की कथा का मतलब आनंद होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यहां अत्यधिक गर्मी हो गई है और लोगों की भीड़ भी काफी हो गई है। इससे कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते हैं कि इस हनुमंत कथा से किसी का कोई नुकसान हो। उन्होंने मंच से यह भी अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने घर पर बैठकर ही टीवी चैनल पर उनके कार्यक्रम को देखें । उन्होंने यह भी कहा कि अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए सोमवार के कार्यक्रम दिव्य दरबार और अर्जी लगाने वाले कार्यक्रम को स्थगित भी किया जा सकता है। सोमवार की सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी जाएगी कि दिव्य दरबार लगेगा या नहीं।
बता दें कि रविवार को सड़कों पर भारी भीड़ की वजह से पटना के पनाश होटल से कथा स्थल तरेत पाली मठ जाने में बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री को दो घण्टे से अधिक समय लगे। कथा काफी देर से शुरू हुआ और समय से पहले ही भारी भीड़ की वजह बताकर खत्म कर दिया गया।
पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली… Read More
Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More