बड़ी खबर

प्रशांत किशोर ने बनाई जन सुराज पार्टी

Bharat varta desk

दो साल से जन सुराज अभियान के तहत राज्यभर में पदयात्रा निकाल रहे प्रशांत किशोर उर्फ पीके ने अपने संगठन को राजनीतिक दल में बदल दिया है। पीके के नए दल का नाम जन सुराज पार्टी रखा गया है। प्रशांत किशोर ने अपने भाषण में कहा कि बिहार के लोगों को दिल्ली की मेहरबानी नहीं चाहिए। यहां के लोग इतना सक्षम बनेंगे कि दूसरे राज्यों की मदद करेंगे। उन्होंने बिहार में विश्वस्तरीय शिक्षा व्यवस्था लागू करने के लिए सरकार में आते ही एक घंटे के अंदर शराबबंदी को हटाएंगे, फिर दारू से जो टैक्स आएगा उसका केवल शिक्षा पर ही खर्च किया जाएगा।मनोज भारती को जन सुराज पार्टी का पहला अध्यक्ष बनाया गया है। प्रशांत किशोर ने उनके नाम का ऐलान किया।

पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में जन सुराज पार्टी के गठन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जन सुराज से जुड़े राज्यभर से लोग पटना में जुटे हैं। सभास्थल पर अनोखा मंच बनाया गया है, जिस पर 5000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। मंच पर जैमर लगाए गए हैं, जिससे मोबाइल फोन काम नहीं कर रहे हैं। पीके की नई पार्टी के गठन से ठीक पहले सीतामढ़ी से पूर्व सांसद सीताराम यादव और पूर्व मंत्री रघुनाथ पांडे की बहू विनिता विजय ने जन सुराज का दामन थाम लिया।जन सुराज अभियान के राजनीतिक दल बनने के साथ ही आज इसके नेता, नेतृत्व परिषद, संविधान समेत अन्य चीजों की घोषणा भी थोड़ी देर में हो जाएगी। प्रशांत किशोर पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वे पार्टी को नेतृत्व करने वाले लोगों में शामिल नहीं होंगे। उनका दावा है कि जन सुराज को बिहार के एक करोड़ लोग मिलकर राजनीतिक दल बनाने जा रहे हैं। 2 अक्टूबर 2022 से जन सुराज अभियान के तहत प्रशांत किशोर पूरे बिहार की पदयात्रा पर हैं। उनकी पदयात्रा अब तक 17 जिले में हो चुकी है। दो साल के दौरान उन्होंने लगभग 5 हजार किलोमीटर की पदयात्रा की और 5500 से अधिक गांवों में पैदल चलकर गए। 

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए युवा पीढ़ी अवैध संपत्ति को ठुकराए: जस्टिस बी.वी. नागरत्ना

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर… Read More

3 hours ago

आदित्य साहू होंगे झारखंड भाजपा के अध्यक्ष

Bharat varta Desk राज्यसभा सांसद आदित्य साहू झारखंड भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। नामांकन दाखिल… Read More

5 hours ago

बंगाल में SIR पर चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट की नोटिस

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर चल… Read More

1 day ago

हिंदी समाज को जोड़ने वाली सांस्कृतिक शक्ति है — सुनील अम्बेकर,विश्व हिंदी परिषद के सम्मेलन में ध्येयगीत की गूंज

Bharat varta Desk विश्व हिंदी परिषद के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ परिषद के… Read More

2 days ago

‘गजनी से औरंगजेब तक अतीत में हो गए दफन, सोमनाथ वहीं खड़ा’- PM मोदी

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘शौर्य यात्रा' का नेतृत्व किया. यह… Read More

2 days ago