पॉलिटिक्स

माई-बहिन मान योजना से महिलाओं के जीवन में आएगा क्रांतिकारी बदलाव: ललन

Bharat varta Desk

भागलपुर जिला के सुल्तानगंज एवं शाहकुंड प्रखंड में सोमवार को माई-बहिन मान योजना को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुआ। महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी ललन कुमार ने महिलाओं को योजना की पूरी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सरकार बनते हीं यह योजना लागू की जाएगी। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 की सहायता राशि दी जाएगी। इससे महिलाएँ अपनी जरूरतें सम्मानपूर्वक पूरी कर सकेंगी। श्री कुमार ने कहा कि यह योजना सिर्फ घोषणा नहीं, बल्कि जनसरोकर से जुड़ा मजबूत संकल्प है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीबों, मजदूरों और महिलाओं की आवाज को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और जरूरतों के बोझ से दबे गरीब परिवारों के लिए कांग्रेस ने एक लंबी लकीर खींची है। यह योजना उन माँ-बहनों को समर्पित है, जिन्हें सच में सहारे की जरूरत है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएँ शामिल हुई। महिलाओं ने योजना को लेकर उत्साह और विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि यह योजना उनके लिए रोजमर्रा की समस्याओं से निपटने में मददगार होगी। शाहकुंड एवं सुलतानगंज प्रखंड के गांवों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह दिखा। मौके पर महागठबंधन के स्थानीय हजारों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण महिलाएँ एवं पुरूष उपस्थित रहे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

7 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 week ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago