
Oplus_0
Bharat varta Desk
बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह सुल्तानगंज विधानसभा के कांग्रेस केप्रत्याशी रहे ललन कुमार ने सुल्तानपुर के रसूलपुर दलित टोला में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार के सुल्तानगंज विधानसभा में उन व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का निर्णय लिया है जिनका सीधा संबंध दलित समाज के लोगों से है है। मैं दलित समाज के लोगों के उत्थान के लिए काम करूंगा। तमाम सुविधाओं को उनतक पहुंचाया जाएगा ,जिनका वे हकदार हैं। यह मैं चुनाव लड़ने के लिए नहीं कर रहा हूं बल्कि मानव धर्म का पालन करने के लिए कर रहा हूं। हमारे लोग सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के दलित समाज के लोगों की स्थिति का सर्वे कर रहे हैं। इसके बाद हम सरकार द्वारा चलाई जा रही दलित उत्थान की योजनाओं को उन तक पहुंचनाने के लिए काम करेंगे। बाबा भीम राव अंबेडकर ने संविधान में दलितों को जो अधिकार दिया है, उसको हम हम दलितों तक पहुंचाएंगे लेकिनमैं फिर कह रहा हूं कि इसका मकसद वोट लेना नहीं है।
ललन कुमार ने कहा कि राज्य शिक्षा , स्वास्थ्य , बेरोजगारी एवं अन्य कई समस्याओं में फंसा हुआ है। हमारी पार्टी के नेता राहुल गांधी एवं महागठबंधन के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव यदि सरकार में आएंगे तो हर गांव , हर पंचायत , हर ब्लॉक एवं हर जिले की तस्वीर बदल जाएगी।श। देश व राज्य का विकास सचमुच में कांग्रेस वाली महागठबंधन की सरकार ही कर सकती हैं । इस लिए संप्रग सरकार के सर्वांगीण विकास के संकल्प को दोहराते हुए जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है तभी नया बिहार एवं विकसित भारत की कल्पना कर सकते हैं । देश में एनडीए सरकार केवल राजनीति कर रही है। उसे विकास की कार्य से लेना देना नहीं है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More