पहाड़िया बच्चों ने चित्र बनाकर दिया संदेश -जंगल बचाओ, जंगल बढ़ाओ

–पहाड़िया बच्चों ने दिखाई अद्भुत चित्रकला की झलक,

बाबू धन मुर्मू ने बच्चों को किया सम्मानित, शिक्षण सामग्री बांटे,

कौशल्या ज्योति की ओर से पाकुड़ जिले के बोनपोखरिया पहाड़िया मिशन में हुआ समारोह का आयोजन

एसडीओ साइमन मरांडी बोले-पहाड़िया समाज में‌। जगरूकता जरूरी

‌Bharat varta desk

गांधी जयंती के मौके पर आज पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड के बोनपोखरिया पहाड़िया मिशन में छोटे-छोटे पहाड़ियां बच्चों ने अपनी अद्भुत चित्रकला प्रतिभा की झलक पेश की। और जंगल बचाओ- जंगल बढ़ाओ का संदेश दिया। चित्रकला प्रतियोगिता और शिक्षा व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कौशल्या ज्योति न्यास की ओर से किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि पाकुड़ के अनुमंडाधिकारी साइमन मरांडी और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष व समाजसेवी बाबू धन मुर्मू थे।

पहाड़िया समाज की सेवा के लिए हम सदैव तत्पर -बाबू धन

इस मौके पर बाबू धन मुर्मू ने प्रतिभाशाली बच्चों को कॉपी, किताब, पेंसिल, कलम, और दैनिक जीवन में काम आने वाले मंजन, चप्पल समेत कई सामान वितरित किए। चित्रकारी प्रतियोगिता में 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।

Oplus_131072

इस मौके पर बाबू धन मुर्मू ने कहा कि आदम पहाड़िया जनजाति के बच्चों में प्रतिभाएं छिपी रहती हैं जरूरत है उन प्रतिभाओं को उजागर करने की। उन्होंने कहा कि वे; पहाड़िया जनजाति के लोगों को हर संभव मदद करने को तत्पर रहते हैं।

इस मौके पर अनुमंडल अधिकारी ने कहा कि पहाड़िया समाज में जागरूकता की बेहद जरूरत है। सरकार की कई योजनाएं चल रहीं हैं जिसका लाभ लेने के लिए उन्हें तत्पर होना होगा। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली कौशल्या ज्योति जैसी संस्थाएं कमजोर और वंचित समाज के लिए कुछ करती है तो यह दूसरों को प्रेरणा देने वाली बात होती है।

Oplus_131072

संस्था के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र ने कहा कि पहाड़िया समाज के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी संस्था करीब ढाई दशक से काम कर रही है। डॉ सुरेंद्र ने कहा कि ऐसे सुदूरवर्ती इलाके में मिशन और फादर सुलेमान जनजाति समाज के बच्चों के बीच शिक्षा अलख जगाने का काम कर रहे हैं यह दूसरों को प्रेरित करने वाला है। आज बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का सदेश अपने चरित्र के माध्यम से समाज को दिया है। ‌संस्थाओं और समाज के लोगों को ‌इससे प्रेरित होकर पर्यावरण बचाने के लिए कुछ करना चाहिए।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

4 days ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

4 days ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago