
पूर्णिया : बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में खादी मेला लगाया जाने वाला है। मेला 27 जनवरी को प्रारंभ होगा और 5 फरवरी तक चलेगा। पूर्णिया के जिलाधिकारी से मेला के उद्घाटन हेतु अनुरोध किया गया है। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री श्री समीर कुमार महासेठ समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे। उद्योग विभाग के विशेष सचिव सह बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए यह मेला लगाया गया है जिसमें एक सौ से अधिक स्टॉल होंगे। लगभग 50 स्टॉल पर खादी के कपड़े मिलेंगे जबकि दूसरे स्थानों पर हस्तशिल्प, हैंडलूम और दूसरे ग्रामोद्योग की सामग्रियां बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग से प्रदेश में लाखों लोगों को रोजगार मिला हुआ है। ग्रामीण उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए सरकारी स्तर पर इस मेला का आयोजन किया जा रहा है।
Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More