
Bharat Varta Desk: पूर्णिया एसपी दयाशंकर के एक दर्जन ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति की छापेमारी चल रही है। विशेष आर्थिक अपराध इकाई की टीम पूर्णिया से लेकर पटना तक कई लोगों की चल-अचल संपत्ति खंगाल रही है जिनका संबंध पूर्णिया एसपी से है। दयाशंकर 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। किसी जिले में तैनात एसपी के कार्यालय, आवास पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में इतनी बड़ी कार्रवाई यह पहली बड़ी घटना है। पूर्णिया सदर के थानाध्यक्ष और पुलिस लाइन समेत पटना के बिल्डरों के यहां भी छापेमारी की जा रही है जिनका एसपी की काली कमाई से कनेक्शन है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रियल स्टेट के कारोबार से भी एसपी का कनेक्शन उजागर हुआ है। विशेष आर्थिक अपराध इकाई के प्रारंभिक जांच में एसपी के पास 77 लाख आय से अधिक संपत्ति का पता चला और तब उनके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई का फैसला लिया गया। इस छापेमारी के बाद बिहार के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। भ्रष्ट अफसरों में बेचैनी देखी जा रही है। इसके पहले भी बिहार में अवैध बालू खनन के मामले में औरंगाबाद और आरा के एसपी के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। वह फिलहाल निलंबित हैं।
पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली… Read More
Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More