बड़ी खबर

पीएम मोदी एक बार फिर दुनिया में नंबर वन

Bharat Varta Desk: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर दुनिया के देशों के नेताओं को पकड़ते हुए सर्वाधिक लोकप्रिय नेता साबित हुए हैं। मॉर्निंग कंसल्ट सर्वे में उन्हें 75 प्रतिशत की अनुमोदन रेटिंग के साथ लगातार तीसरी बार दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में सबसे ऊपर रखा गया है। उक्त सूची में पीएम मोदी के बाद मैक्सिकन राष्ट्रपति मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर और इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी के नाम हैं। ओब्रेडोर को 63 और ड्रैगी को 54 फीसदी रेटिंग मिली है। 

इस सर्वे सूची में दुनिया के 22 राष्ट्राध्यक्षों को शामिल किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 41 फीसदी रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर रहे। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो 39 फीसदी रेटिंग के साथ छठे नंबर पर हैं जबकि जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा 38 फीसदी रेटिंग के साथ सातवें नंबर पर हैं। नवंबर 2021 और जनवरी 2022 में हुए सर्वे में भी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में पीएम मोदी का स्थान सबसे ऊपर था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

5 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

5 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

7 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

7 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

1 week ago