
रांची , भारत वार्ता संवाददाता : चुनाव आयोग द्वारा आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधायक की रद्द किए जाने की संभावना के मद्देनजर झारखंड की यूपीए सरकार ने अपने विधायकों को गोलबंद रखने की पूरी तैयारी की है। बताया जा रहा है कि यूपीए के सभी विधायकों को मुख्यमंत्री आवास में जुटाकर फिर वहां से तीनों बस में बिठा कर बाहर भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 41 विधायकों को छत्तीसगढ़ भेजने की संभावना बताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स में एक बस का रंग नीला है जबकि दूसरी बस का रंग पीला बताया गया है।
कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने मीडियाकर्मियों से शनिवार को कहा कि विधायकों से किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों तक विधायकों को छत्तीसगढ़ में रखा जा सकता है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी कहा कि यदि जरूरत हुआ तो विधायकों को कुछ दिनों के लिए दूसरी जगह रखा जा सकता है। उधर मुख्यमंत्री आवास में सीएम हेमंत सोरेन सभी दलों के प्रमुख नेताओं के साथ नई परिस्थितियों से निपटने की रणनीति पर मंथन कर रहे हैं।
आज यह संभावना जताई जा रही है कि निर्वाचन आयोग मुख्यमंत्री की विधायकी रद्द करने का निर्देश जारी कर सकता है। झारखंड के राज्यपाल की अनुमति और अनुशंसा के बाद आयोग द्वारा यह निर्देश जारी किए जाने की संभावना है जो झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष और राज्यपाल के पास पहुंचेगा। इसके बाद विधायकों के तोड़फोड़ की आशंका के मद्देनजर यूपीए सरकार के अगुआ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायकों को एकजुट रखने की पूरी कोशिश में है।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More