दुबई में 29 अगस्त को जुटेंगे दुनिया भर के होम्योपैथी विशेषज्ञ : डॉ. नीतीश दुबे

होम्योपैथी में भारत के विश्वगुरु बनने का संदेश

Bharat Varta Desk : बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दुबई के जे.डब्ल्यू. मैरिएट होटल में 29 अगस्त को आयोजित ‘वर्ल्ड हेल्थ समिट’ में होम्योपैथी चिकित्सा से जुड़े दुनियाभर के विशेषज्ञ इकट्ठा होंगे। इस अवसर पर देश-विदेश के नामचीन होम्योपैथी चिकित्सकों को ‘प्राइड ऑफ होम्योपैथी’ सम्मान से सम्मानित भी किया जाएगा। भारत के 40 वरिष्ठ चिकित्सकों का चयन इस सम्मान के लिए किया गया है। ऑटिज्म और ADHD पर आयोजित लेखन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

डॉ. नीतीश चन्द्र दुबे

भारत होम्योपैथी में विश्वगुरु बनने जा रहा है : डॉ. नीतीश दुबे

बिहार से ताल्लुक रखने वाले भारत के जाने-माने होम्योपैथी चिकित्सक एवं बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. नीतिश चन्द्र दुबे के पहल पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. नीतीश दुबे का कहना है कि दुनिया में होम्योपैथी का यह अपने तरह का पहला कार्यक्रम होगा जहां देश-विदेश के होम्योपैथी चिकित्सा क्षेत्र के नामचीन पुरोधा इकट्ठा होंगे और होम्योपैथी के विकास पर चर्चा करेंगे। ADHD और अर्थराइटिस जैसे बीमारियों के बारे में भी चर्चा होगी।
डॉ. नीतीश दुबे कहते हैं कि होम्योपैथी भारत का अध्यात्म और जर्मन का विज्ञान है। हम पूरी दुनिया को दुबई में आयोजित ‘वर्ल्ड हेल्थ समिट’ के माध्यम से यह संदेश देंगे कि भारत ही होम्योपैथी में विश्वगुरु बनने जा रहा है।

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित इस समिट कार्यक्रम में बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड के 200 प्रोडक्ट्स का तिरंगे झंडे के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।

सितारों का भी होगा जुटान

‘वर्ल्ड हेल्थ समिट’ में आये होम्योपैथी विशेषज्ञों के सम्मान में कई सितारे भी जुटेंगे। पूर्वी दिल्ली के सांसद व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, राज्यसभा सासंद व पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन और पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत को भी आमंत्रित किया गया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी और भारतीय प्लेबैक सिंगर कैलाश खैर को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। भोजपुरी फिल्‍मों की स्‍टार एक्‍ट्रेस अक्षरा सिंह सहित कई अन्य सितारे भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

5 days ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 weeks ago