
NEWSNLIVE DESK: नीदरलैंड्स में एक भयानक हादसा काफी नाटकीय अंदाज में टल गया है. दरअसल शहर में एक मेट्रो ट्रेन पूरी स्पीड से स्टेशन को तोड़ते हुए हवा में पहुंचने को तैयार हो चुकी थी लेकिन एक ‘व्हेल की पूंछ’ ने इस ट्रेन को रास्ते में ही रोक लिया.
दरअसल नीदरलैंड्स के रॉटरडैम शहर में एक मेट्रो काफी आउट ऑफ कंट्रोल हो गई थी और आखिरी स्टेशन को पार करते हुए ये ट्रेन हवा में पहुंच गई थी जिससे काफी नुकसान भी हो सकता था. डी एकेर्स नाम के स्टेशन को तोड़ते हुए ये ट्रेन हवा में पहुंच चुकी थी लेकिन सौभाग्य से वहां एक व्हेल की पूंछ की मूर्तिकला बनी हुई थी, जिसने काफी अद्भुत अंदाज में इस मेट्रो के सबसे पहले डिब्बे को थाम लिया और ये ट्रेन वही अटक कर रह गई.
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आर्ट पीस को मेट्रो के पास मौजूद एक पार्क में 20 साल पहले बनाया गया था. इस मूर्तिकला में दो बड़ी व्हेल मछलियों की विशालकाय पूंछ को देखा जा सकता है. इनमें से एक पूंछ की वजह से मेट्रो ट्रेन बच पाई है.
इस मेट्रो ट्रेन के ड्राइवर की जान बाल-बाल बची और उसे कोई चोट नहीं आई. हालांकि ये ड्राइवर काफी सदमे में था. बता दें कि ट्रेन में ड्राइवर अकेला था और उसके अलावा कोई और पैसेंजर मौजूद नहीं था.
भले ही इस शार्क की पूंछ के आर्टपीस ने अद्भुत अंदाज में इस मेट्रो को बचाया हो लेकिन जब इसे बनाया गया था तो इस आर्टपीस के आर्किटेक्ट्स के दिमाग में ऐसा कुछ नहीं था.
इस घटना के बाद मौके पर आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स और कुछ विशेषज्ञ भी मौजूद हैं और इमरजेंसी सर्विस कोशिश कर रही हैं कि कैसे ट्रेन को स्टेशन पर वापस लाया जाए.
पुलिस ने इस मामले में ट्वीट किया है और कहा है कि इस घटना के बाद कुछ नुकसान हुआ है लेकिन अब तक किसी भी जान-माल के नुकसान होने की खबर नहीं है. ये मेट्रो ट्रेन इतनी आउट ऑफ कंट्रोल कैसे हुई, इसकी भी जांच की जा रही है.
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More