पॉलिटिक्स

नीतीश कुमार का इंडिया गठबंधन का संयोजक बनने से इंकार

Bharat varta desk:

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी दलों के गठबंधन की शनिवार को वुर्चअल मोड में बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संयोजक बनाने का प्रस्ताव आया, तो नीतीश कुमार ने इसे स्वीकार करने से इंकार कर दिया। नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस के किसी नेता को ‘इंडिया’ गठबंधन का संयोजक बनाया जाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीतीश कुमार को संयोजक बनाने का प्रस्ताव आने पर उन्होंने इसे स्वीकार करने से इंकार कर दिया। नीतीश कुमार वर्चुअल बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह और संजय झा के साथ मौजूद थे। सीएम आवास से बाहर निकलने के बाद मंत्री संजय झा ने बताया कि बैठक में नीतीश कुमार को संयोजक बनाने का प्रस्ताव आया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीतीश कुमार को संयोजब बनाने का प्रस्ताव डीएमके के नेता स्टालिन लेकर आए थे। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और एनसीपी नेता शरद पवार समेत अन्य दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस बैठक में 10 दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

2 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

3 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago