बड़ी खबर

नारदा स्टिंग मामले में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ली


Bharat varta desk
पश्चिम बंगाल के चर्चित नारदा रिश्वत स्टिंग मामले में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में दायर कोलकाता हाईकोर्ट के खिलाफ याचिका को आज वापस. पिछले दिनों सीबीआई ने बंगाल के टीएमसी के चार नेताओं की नजरबंदी के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी.सीबीआई का कहना था कि चारों नेताओं को न्यायिक हिरासत में भेजने की जगह हाईकोर्ट ने हाउस अरेस्ट का आदेश दिया और मामले को बड़ी पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए भेज दिया. इस फैसले को सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब कोलकाता हाई कोर्ट की पांच न्यायाधीशों वाली बेंच इस मामले की सुनवाई कर ही रही है तो ऐसे में सीबीआई को अपनी बात वही रखनी चाहिए. इसके बाद सीबीआई ने अपनी याचिका वापस ले ली. यहां यह भी बता दें कि पिछले दिनों कोलकाता हाईकोर्ट की 5 सदस्यों वाली खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए सीबीआई से पूछा था कि केस दर्ज करने के 7 सालों के बाद अचानक सीबीआई को इन नेताओं की गिरफ्तारी की जरूरत क्यों पड़ी जबकि इनमें दो मंत्री और एक विधायक हैं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago