
नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाए गए
पटना : सिविल डिफेंस के एडीजी कुंदन कृष्णन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा विरमित कर दिया गया है। कुंदन कृष्णन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर योगदान देंगे। उन्हें 3 साल के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित किया गया है। गृह विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दिया गया है। वे 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
सूत्रों के अनुसार एडीजी कुंदन कृष्णन इनदिनों सरकार से नाराज चल रहे थे। इसी कारण वे काफी समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए प्रयासरत थे। कभी सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद ही प्रियपात्र माने जाने वाले कुंदन कृष्णन की नाराजगी की वजह उन्हें एडीजी, हेडक्वार्टर से हटाकर एडीजी, सिविल डिफेंस के पद पर पदस्थापित करना माना जा रहा है। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेताओं में से सुमार एक सांसद से अनबन होने की वजह से चुनाव के बाद उन्हें एडीजी, हेडक्वार्टर से हटाकर एडीजी, सिविल डिफेंस के पद पर पदस्थापित कर दिया गया था। तब से ही वे सरकार से नाराज चल रहे थे। उसी समय उन्होंने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का मन बना लिया था। सूत्र बताते हैं कि उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की अनुमति देने और विरमित करने की फाइल को भी काफी समय तक लंबित रखा गया था।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More