बड़ी खबर

ट्रेड यूनियन और विपक्षी दलों का भारत बंद, बिहार में प्रभावशाली बंदी

Bharat varta Desk

आज भारत बंद है. केंद्रीय और क्षेत्रीय श्रमिक संगठनों से जुड़े 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी आज नए श्रम कानूनों और निजीकरण के विरोध में देश भर में हड़ताल पर है. 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और उनके सहयोगियों के संयुक्त मंच के कर्मचारियों की हड़ताल से बैंकिंग, डाक और अन्य सेवाओं में व्यवधान पैदा होने की आशंका है. श्रमिक संगठन न्यूनतम मासिक वेतन 26,000 रुपये करने और पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने जैसी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के मकसद से देशव्यापी हड़ताल कर रहे हैं. एक श्रमिक संगठन के पदाधिकारी ने मंगलवार को कहा कि आम हड़ताल से बैंकिंग, बीमा, डाक, कोयला खनन, राजमार्ग और निर्माण जैसे क्षेत्रों में सेवाएं बाधित हो सकती हैं. भारत बंद का सबसे ज्यादा सर बिहार में देखा जा रहा है. बिहार में ट्रेड यूनियन के साथ ही वोटर लिस्ट को लेकर भी हड़ताल जारी है. 

बिहार एनडीए के नेताओं ने कहा है किवोटर रिवीजन को लेकर बिहार बंद बुलाया गया है. राहुल गांधी सहित सभी इसमें है. वोटर MP MLA चुनता है. अगर इसमें रिवीजन हो रहा है तो दिक्कत क्या है? सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई हो रही है तो क्या दबाव की राजनीति हो रही है. घुसपैठिए गलत तरीके से कई बार नाम जुड़वा लेते है. अगर रिवीजन हो रहा है तो गलत क्या है.

के

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago