
Oplus_0
Bharat varta Desk
आज भारत बंद है. केंद्रीय और क्षेत्रीय श्रमिक संगठनों से जुड़े 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी आज नए श्रम कानूनों और निजीकरण के विरोध में देश भर में हड़ताल पर है. 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और उनके सहयोगियों के संयुक्त मंच के कर्मचारियों की हड़ताल से बैंकिंग, डाक और अन्य सेवाओं में व्यवधान पैदा होने की आशंका है. श्रमिक संगठन न्यूनतम मासिक वेतन 26,000 रुपये करने और पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने जैसी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के मकसद से देशव्यापी हड़ताल कर रहे हैं. एक श्रमिक संगठन के पदाधिकारी ने मंगलवार को कहा कि आम हड़ताल से बैंकिंग, बीमा, डाक, कोयला खनन, राजमार्ग और निर्माण जैसे क्षेत्रों में सेवाएं बाधित हो सकती हैं. भारत बंद का सबसे ज्यादा सर बिहार में देखा जा रहा है. बिहार में ट्रेड यूनियन के साथ ही वोटर लिस्ट को लेकर भी हड़ताल जारी है.
बिहार एनडीए के नेताओं ने कहा है किवोटर रिवीजन को लेकर बिहार बंद बुलाया गया है. राहुल गांधी सहित सभी इसमें है. वोटर MP MLA चुनता है. अगर इसमें रिवीजन हो रहा है तो दिक्कत क्या है? सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई हो रही है तो क्या दबाव की राजनीति हो रही है. घुसपैठिए गलत तरीके से कई बार नाम जुड़वा लेते है. अगर रिवीजन हो रहा है तो गलत क्या है.
के
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More