ब्रेकिंग न्यूज़

गरीबों के वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साजिश बर्दाश्त नहीं करेंगे : राजू रंजन पासवान

बिहार बंद का अरवल में दिखा असर

अरवल, भारत वार्ता संवाददाता : संपूर्ण बिहार बंद के मौके पर अरवल में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि राजू रंजन पासवान ने महागठबंधन की एकजुटता और जनता के समर्थन को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बंद केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि लोकतंत्र और गरीबों के हक की रक्षा का निर्णायक संघर्ष है।

राजू रंजन पासवान ने कहा, “वोट से गरीब को वंचित किया जा रहा है, ताकि वह अपने चुने हुए नेता को विधानसभा नहीं भेज सके। जब उसका प्रतिनिधि ही नहीं होगा, तो उसकी आवाज कौन उठाएगा?”

उन्होंने मतदाता सूची से नाम काटे जाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि गरीबों को टारगेट किया जा रहा है। “कभी आधार नंबर मांगा जा रहा है, कभी वोटर कार्ड, कभी फोटो, कभी सिग्नेचर… मकसद साफ है — गरीब को लिस्ट से हटाना। और हम ऐसा नहीं होने देंगे, चाहे इसके लिए कितनी भी बड़ी लड़ाई क्यों न लड़नी पड़े,” उन्होंने चेतावनी दी।

राजू रंजन ने आगे कहा, “आज का यह बिहार बंद एक ट्रेलर है, अगर यह कानून वापस नहीं लिया गया, तो अगली बार पूरे भारत में ऐसा बंद होगा कि चप्पा-चप्पा बंद रहेगा। गरीबों के नाम लिस्ट से हटाए जा रहे हैं, जबकि अमीरों को कोई परेशानी नहीं हो रही। जिनके पास कागजात नहीं हैं, जो पुलों के नीचे या सरकारी जमीन पर रहते हैं, उनका नाम काटा जा रहा है।”

दिल्ली का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि “दिल्ली में बुलडोजर गरीबों के घर पर चल रहा है। इनमें से कई बिहार के लोग हैं, जिनका रोज़गार खत्म हो गया है। अब उनके वोट काटने की साजिश हो रही है।”

सभा के दौरान बार-बार “जय महागठबंधन” के नारे गूंजते रहे। उन्होंने गरीब, दलित और वंचित समुदाय से आह्वान करते हुए कहा कि “हमें जाति-धर्म से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा। मैं खून का एक-एक कतरा बहा दूंगा, लेकिन इस साजिश को सफल नहीं होने दूंगा।”

अपने भाषण के अंत में राजू रंजन पासवान ने कुछ नेताओं पर तंज कसते हुए कहा, “जो खुद को गरीबों का नेता कहते हैं, वे सत्ता के लिए उन्हीं के साथ बैठे हैं जो दलितों के हक छीन रहे हैं। मैं दलितों का हक खाने नहीं दूंगा। हम आज भी एकजुट हैं और आगे भी रहेंगे।”

यह बयान एक बार फिर महागठबंधन के संघर्षशील रुख और गरीबों के हक की लड़ाई को नई धार देने का संकेत माना जा रहा है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

24 hours ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

2 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

2 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago