
Bharat Varta Desk: अपनी बेबाक अंदाज के लिए चर्चित भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना आज रिटायर हो गए।
सुप्रीम कोर्ट में पहली बार मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अदालत में सेरेमोनियल बेंच की कार्यवाही का सीधा प्रसारण हुआ। अपने अंतिम कार्य दिवस पर सीजेआई रमना ने सुबह 10.30 बजे नए सीजेआई नामित किए गए न्यायमूर्ति यूयू ललित और न्यायमूर्ति हिमा कोहली के साथ पीठ साझा की।
भारत के निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना को विदाई देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे रो पड़े। दवे ने कहा कि सीजेआई रमण ने पूरी दृढ़ता के साथ अपना कर्तव्य निभाया। वह अपने कार्यकाल के दौरान नागरिकों के न्यायाधीश बने रहे। आप जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस हिमा कोहली के हाथों में कोर्ट सौंप रहे हैं। हम आपको मिस करेंगे।
एनवी रमना ने कहा….
‘मुझे आशा है कि मैं उस उम्मीद पर खरा उतरा, जिसकी आपने मुझसे अपेक्षा की थी। मैंने मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपने कर्तव्यों का हर संभव तरीके से निर्वहन किया। आप सभी जानते हैं कि मैंने दो मुद्दों को उठाया एक बुनियादी ढांचा और दूसरा न्यायाधीशों की नियुक्ति। सुप्रीम कोर्ट और कॉलेजियम में जजों द्वारा दिए गए समर्थन के लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं। हमने उच्च न्यायालयों में लगभग 224 न्यायाधीशों को सफलतापूर्वक नियुक्त किया।’
यूयू ललित 49 वे चीफ जस्टिस
केंद्र सरकार ने बुधवार को जस्टिस उदय उमेश ललित को भारत का 49वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा चीफ जस्टिस एनवी रमना 26 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं। जस्टिस ललित वकील से सीधे सुप्रीम कोर्ट में जज बने हैं।
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More
पटना : जानकी देवी महिला महाविद्यालय, पटना में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया… Read More
Bharat varta Desk बिहार की सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर आई है। भारतीय जनता… Read More