Categories: बड़ी खबर

चीफ जस्टिस एनवी रमना रिटायर, उन्हें नागरिकों का न्यायाधीश बताते हुए रो पड़े अधिवक्ता दुष्यंत दवे, यूयू ललित नए चीफ जस्टिस

Bharat Varta Desk: अपनी बेबाक अंदाज के लिए चर्चित भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना आज रिटायर हो गए।
सुप्रीम कोर्ट में पहली बार मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अदालत में सेरेमोनियल बेंच की कार्यवाही का सीधा प्रसारण हुआ। अपने अंतिम कार्य दिवस पर सीजेआई रमना ने सुबह 10.30 बजे नए सीजेआई नामित किए गए न्यायमूर्ति यूयू ललित और न्यायमूर्ति हिमा कोहली के साथ पीठ साझा की।
भारत के निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना को विदाई देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे रो पड़े।‌ दवे ने कहा कि सीजेआई रमण ने पूरी दृढ़ता के साथ अपना कर्तव्य निभाया। वह अपने कार्यकाल के दौरान नागरिकों के न्यायाधीश बने रहे। आप जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस हिमा कोहली के हाथों में कोर्ट सौंप रहे हैं। हम आपको मिस करेंगे।

एनवी रमना ने कहा….
‘मुझे आशा है कि मैं उस उम्मीद पर खरा उतरा, जिसकी आपने मुझसे अपेक्षा की थी। मैंने मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपने कर्तव्यों का हर संभव तरीके से निर्वहन किया। आप सभी जानते हैं कि मैंने दो मुद्दों को उठाया एक बुनियादी ढांचा और दूसरा न्यायाधीशों की नियुक्ति। सुप्रीम कोर्ट और कॉलेजियम में जजों द्वारा दिए गए समर्थन के लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं। हमने उच्च न्यायालयों में लगभग 224 न्यायाधीशों को सफलतापूर्वक नियुक्त किया।’

यूयू ललित 49 वे चीफ जस्टिस

केंद्र सरकार ने बुधवार को जस्टिस उदय उमेश ललित को भारत का 49वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा चीफ जस्टिस एनवी रमना 26 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं। जस्टिस ललित वकील से सीधे सुप्रीम कोर्ट में जज बने हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 week ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 weeks ago