चंदा बाबू के निधन पर जदयू प्रवक्ता ने जताया शोक, कहा- सीवान के आतंक का अंजाम तय करने में निर्णायक भूमिका

News N Live Desk : जदयू प्रवक्ता व पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने चंदा बाबू के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा है ‘चंदा बाबू के जज्बे को सलाम। जिन्होंने सीवान के आतंक का अंजाम तय करने में निर्णायक भूमिका निभाकर अपराध के विरुद्ध संघर्ष में आदर्श बनकर उभरे। इनका निधन शोकाकुल करनेवाली है। ईश्वर इन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान कर शोकसंतप्त परिवार को संबल प्रदान करें।’

बता दें कि डर और कुछ भी अनहोनी होने की आशंका के बीच अत्याचार के विरुद्ध जंग लड़ने वाले चंद्रकेश्वर प्रसाद उर्फ चंदा बाबू का बुधवार की शाम सिवान के गौशाला स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

चंदा बाबू (फाइल फोटो)

बाहुबली शहाबुद्दीन ने चंदा बाबू के दो बेटों को तेजाब से जलाकर मार डाला था। दोनों की लाशें बोरे में भरकर फेंकवा दिया गया था। वजह रंगदारी थी। चंदा बाबू ने रंगदारी के दो लाख रुपये नहीं दिए थे। एक तरफ सीवान का शहाबुद्दीन जैसा बाहुबली, दूसरी तरफ चंदा बाबू जैसा अभागा, बेबस, लाचार पिता। मुकाबला बिल्कुल बराबरी का नहीं था। लेकिन, चंदा बाबू ने हार नहीं मानी और बाहुबली के जुल्मों के खिलाफ लड़ते रहे। आखिरकार, सीवान के डॉन को जेल में डलवाकर और सजा दिलवाकर ही माने। वे साहस की मिसाल बने। वे देश के उन तमाम पीड़ितों के लिए प्रेरणास्त्रोत बने, जो पॉवरफुल लोगों के अत्याचार के खिलाफ लड़ रहे हैं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago