
पटना: एक बार फिर प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव नदारद हैं। तेजस्वी हालांकि एक के बाद एक ट्वीट कर सरकार पर हमला कर रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी के नेता भी इस सवाल का जवाब देने में अब हाथ खड़े कर देते हैं कि आखिर तेजस्वी कहां हैं, और पटना कब आएंगे? ट्विटर के ज़रिए सरकार पर निशाना लगाने वाले तेजस्वी आखिर हैं कहां ये पहेली बन गई है। तेजस्वी के राजनीतिक सीन से गायब होने पर जदयू ने कटाक्ष के साथ प्रहार किया है।
जदयू प्रवक्ता व पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा है कि महागठबंधन को अधर में छोड़ राजद के भ्रष्टाचारी युवराज तेजस्वी यादव पूर्व की भांति पुनः लापता हैं। कुनबा हताश है। उम्मीद है नवसामंतवाद का अपना प्रतीक मचिया साथ ले गए होंगे। पर कहां? इसकी खबर तो होनी चाहिए। बिहार के आम अवाम जानना चाहते हैं,
राजद स्पष्टीकरण दे।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More